फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thread is not available, blanket production is stalled in the factory for four months

Bijnor News: नहीं मिल रहा धागा, कारखाने में चार माह से ठप है कंबल उत्पादन

Sun, 03 Nov 2024 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thread is not available, blanket production is stalled in the factory for four months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। कंबल कारखाने में कामकाज ठप है। कारखाने को चार माह से धागा नहीं मिला है। सीजन में तीन हजार कंबल निर्माण का लक्ष्य भी चुनौती बनता जा रहा है।
खादी ग्रामोद्योग विभाग के वर्षों से बंद पड़े कंबल कारखाने में कोरोना काल से पहले कंबल निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। कंबल निर्माण के लिए धागा पानीपत से आ रहा था। कोरोना काल में कंबल कारखाने का उत्पादन प्रभावित हुआ, लेकिन फिर धीरे-धीरे कंबल उत्पादन ने गति पकड़ी।
विज्ञापन

वर्तमान में कंबल कारखाने में जुलाई माह से कंबल निर्माण का कार्य थप पड़ा है। खादी ग्रामोद्योग की ओर से कंबल कारखाने को वर्ष 2024-25 के लिए तीन हजार कंबल निर्माण का लक्ष्य दिया है। सर्दी में सीजन शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून माह तक कंबल कारखाने ने मात्र 386 कंबल निर्माण किए थे, तभी धागा समाप्त हो गया। जुलाई माह से धागा मिलने के इंतजार में कंबल कारखाना धूल फांक रहा है।
n प्रयागराज से मिलेगा धागा कंबल कारखाने के जीर्णोद्धार के बाद से कंबल बनाने के लिए गाजा पट्टी पानीपत की प्राइवेट फैक्टरी से धागा आ रहा था। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ ने अपना धागा उत्पादन केंद्र प्रयागराज में स्थापित किया है। जून में धागा खत्म होने के बाद 200 किलोग्राम धागा उत्पादन केंद्र से मांगा है। कारखाने को चार माह बीतने पर भी धागा उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिससे सीजन के दौर में कंबल निर्माण का कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed