फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This year too, students will study in dilapidated buildings

इस साल भी जर्जर भवनों में ही पढ़ेंगे विद्यार्थी

Fri, 15 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
This year too, students will study in dilapidated buildings
बिजनौर के हेमराज कालोनी के प्राथमिक विद्यालय के भवन में आई दरार। - फोटो : BIJNOR
इस साल भी जर्जर भवनों में ही पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

बिजनौर। इस साल भी जिले के परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों की सूरत नहीं बदलेगी। शिक्षकों व बच्चों को आगामी शिक्षा सत्र में भी जर्जर भवनों में ही बैठ कर शिक्षण कार्य करना होगा। शासन ने सूबे में 975 जर्जर भवनों के नव निर्माण के लिए सूची जारी कर दी है। जारी सूची में जिले में कोई नया भवन बनाने की स्वीकृति नहीं मिली है। जबकि मुरादाबाद मंडल में 1249 प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों के भवन जर्जर हैं। इनमें बिजनौर जिले के 414 जर्जर भवन भी शामिल हैं। रामपुर जिले के लिए 45 नवीन भवन बनाने की शासन से हरी झंडी मिली है। मंडल में रामपुर के अलावा किसी भी जनपद में जर्जर भवन बनाने की स्वीकृति नहीं मिली है।
परिषदीय प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों के जर्जर भवनों की सूरत सत्र 2021-22 में भी बदलने वाली नहीं है। शासन ने जर्जर भवनों के नव निर्माण के लिए सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी इस सूची में सूबे के 975 जर्जर भवनों वाले स्कूलों का नव निर्माण कराने को धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जिले में 414 प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूल जर्जर हालत में हैं। जर्जर भवनों वाले स्कूलों की सूची शासन को भेजी गई थी। लेकिन शासन से स्वीकृत हुए स्कूलों में जिले की झोली खाली रही है। इस प्रकार से आगामी शिक्षा सत्र में भी जिले के शिक्षकों को जर्जर भवनों में ही बैठ कर बच्चों को शिक्षण कार्य कराना होगा। उधर, बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक जर्जर भवनों के नव निर्माण को शासन को सूची भेजी गई है। धनराशि प्राप्त होते ही भवनों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, अमरोहा जनपद में 338, मुरादाबाद में 240, संभल में 13, रामपुर जनपद में 122 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर हालत में हैं। शासन से स्वीकृत हुए स्कूलों में जनपद रामपुर में 45 स्कूल नव निर्माण के लिए स्वीकृत हुए हैं। शासन से प्राप्त पत्र के अनुसार मुरादाबाद मंडल में रामपुर के अलावा किसी भी जनपद में कोई नया भवन बनने की स्वीकृति नहीं हुई है। जिले के शिक्षकों ने भी बीएसए से कई बार जर्जर भवनों का नव निर्माण कराने की मांग की है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जर्जर भवनों में बैठ कर शिक्षण कार्य कराना बड़ा कठिन होता है। जर्जर भवनों का नव निर्माण जल्द कराया जाना चाहिए। स्कूलों के जर्जर भवन किसी भी दिन बडे़ हादसे की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed