फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This carelessness should not make a big impact on life

जिंदगी पर भारी न पड़ जाए ये लापरवाही

Sun, 04 Apr 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
This carelessness should not make a big impact on life
जिंदगी पर भारी न पड़ जाए ये लापरवाही
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में एक फिर से कोरोना के संक्रमित मरीज बढ़ने लगे हैं। वहीं, लोगों की लापरवाही का आलम ये है कि बाजार में बिना मास्क लगाए ही बेखौफ होकर घूम रहे हैं। सबसे ज्यादा बाजारों में दो गज दूरी, मास्क है जरूरी की अवहेलना की जा रही है। कुछ लोगों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मास्क लगाने से कुछ नहीं होगा। यह सरकार का प्रपंच है।

जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। रविवार को सदर बाजार में मिले मोहल्ला मिर्दगान निवासी नफीस कुरैशी ने बताया कि कोरोना कुछ भी नहीं है। यह सब सरकार का प्रपंच है। उन्होंने बताया कि आखिर बंगाल में कोरोना संक्रमण क्यों नहीं बढ़ रहा है। वहां पर कोई भी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहा है। मोहल्ला रविदास नगर के राम सिंह बताते हैं कि वे 58 साल के हो चुके हैं, उन्हें कोरोना संक्रमण से बिल्कुल भी डर नहीं लगता। वे रोजाना मेहनत मजदूरी कर ही अपना परिवार पालते हैं। चाहशीरी के जहीर अहमद ने बताया कि मास्क लगाने पर उन्हें सांस लेने में काफी कठिनाई होती है, इसलिए मास्क का प्रयोग नहीं करते। कांशीराम कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश का कहना है कि मास्क कोरोना होने से नहीं रोक सकता। मास्क तो केवल दिखावा है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर ही इसे मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed