{"_id":"679136887400dec9f303edb1","slug":"thieves-ransacked-two-closed-houses-and-stole-jewellery-and-cash-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-141324-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चोरों ने खंगाले दो बंद मकान आभूषण और नकदी चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चोरों ने खंगाले दो बंद मकान आभूषण और नकदी चोरी की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सेंट मेरीज स्कूल के निकट कॉलोनी में चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। एक स्टेशनरी दुकान के चोरों ने ताले तोड़े, लेकिन चोरी की वारदात टल गई।
सेंट मेरीज कॉलोनी के निकट राकेश कुमार के आवास में नैनीताल बैंक के सहायक प्रबंधक अनुराग तिवारी और पड़ोसी जसवंत सिंह के मकान में सरदार कुलवंत सिंह किराए पर रहते है। मंगलवार की रात चोरों ने दोनों के मकानों के ताले तोड़कर सोने के आभूषण, नकदी, लैपटॉप आदि चोरी कर लिया।
सरदार कुलवंत सिंह का परिवार ताहरपुर में एक धार्मिक आयोजन में गया था। उधर, सहायक बैंक प्रबंधक भी घटना वाली रात कमरे पर नहीं थे। अनुराग तिवारी के कमरे से चोरों ने लैपटॉप, 75 हजार रुपये की नकदी और बैंक के कागजात चोरी कर लिए। पता चलने पर थाना प्रभारी जय भगवान सिंह, क्षेत्रीय दरोगा अवधेश शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर चोरी की जानकारी की।