फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thieves have stolen cash and jewelery from houses of two sub inspector brothers in Bijnor

UP: दो दरोगा भाइयों के घरों पर बोला धावा, नगदी-जेवरात चुरा ले गए चोर, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

Thu, 16 Nov 2023 03:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Nov 2023 03:47 PM IST
सार

Bijnor News : चोरों ने दो दरोगा भाइयों के घरों को निशाना बनाया है। बताया गया कि चोर नगदी और लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गए।

विज्ञापन
Thieves have stolen cash and jewelery from houses of two sub inspector brothers in Bijnor
बिजनौर में दरोगा के घर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के स्योहारा में दो सगे भाइयों के घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बताया गया कि दोनों भाई किसी कार्यक्रम में रामपुर गए हुए थे। वहीं, सूचना मिलने के बाद पीड़ित भाइयों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ धामपुर ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मौहल्ला उस्माननगर निवासी रिजवान अहमद पुत्र मुंशी लुकमान चौधरी वर्तमान में फायर ब्रिगेड रामपुर में दरोगा के पद पर तैनात है, जबकि दूसरा भाई अरमान अहमद गाजियाबाद में दरोगा के पद पर तैनात है। रिजवान अहमद के पुत्र अधिवक्ता सुफियान की शादी की तैयारियां चल रही हैं और इसी बीच यह चोरी की घटना हो गई।

विज्ञापन

बताया गया कि रिजवान अहमद पिछले छह माह से अपने स्योहारा उस्माननगर स्थित पैतृक मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। दीपावली की छुट्टी में 11 नवंबर को परिवार सहित रामपुर से अपना सामान लेने के लिए गए हुए थे, जबकि दूसरे भाई फरमान अहमद गाजियाबाद गए हुए थे। इसी बीच 15 नवंबर को रिजवान और फरमान अहमद के बड़े भाई सुलेमान अहमद ने दोनों भाइयों के मकानों के दरवाजे खुले देखे तो अंदर जाकर देखा। इस दौरान उसे दोनों मकानों में सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमीरा के ताले टूटे हुए थे।

इसके बाद उन्होंने अपने दोनों दरोगा भाइयों को मामले की जानकारी दी। जानकारी होने पर दोनों भाई मौके पर पहुंचे तो पाया कि घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात सहित पांच लाख रुपये की नगदी घर से गायब थी। रिजवान अहमद के पुत्र एडवोकेट सुफियान ने बताया कि उसकी तीन जनवरी को शादी होनी और हम पिछले छह माह से शादी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घर में निर्माण कार्य चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: UP: कवि सौरभ जैन को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे

विज्ञापन

बेटे ने बताया कि वे 11 नवंबर को अपने पिता के सरकारी आवास रामपुर से सामान लेने के लिए गए हुए थे। उनको 15 नवंबर को उनके ताऊ से चोरी होने की सूचना मिली। उसने बताया कि शादी के लिए खरीदे गए सभी जेवरात और नगदी चोर ले गए है। बताया कि चोर चाचा फरमान अहमद के घर से तीन सोने की अंगूठियां चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर सीओ भरत सिंह ने मौके का मुआयना किया।
 

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: सिगरेट से दागकर दीं यातनाएं, बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर लाखों की डकैती डाल बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed