{"_id":"68409793c697e355950286ef","slug":"thi-broke-the-farmers-tent-and-hand-pump-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151554-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाथी ने किसान का डेरा और हैंडपंप तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाथी ने किसान का डेरा और हैंडपंप तोड़ा
Thu, 05 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र के गांव में बहेड़ी में जंगली हाथी ने तोड़ा किसान का डेरा। स्रोत ग्रामीण
बढ़ापुर (बिजनाैर)। बढ़ापुर वन रेंज के आरक्षित जंगल के समीप कई लोगों की कृषि भूमि है। ये लोग अपनी भूमि पर डेरा डालकर रहते हैं और फसलों की रखवाली करते हैं। बुधवार की शाम वनों से निकला एक जंगली इक्कड़ हाथी बहेड़ी में रहने वाले किसान मेघा सिंह के डेरे पर आ गया। हाथी ने सूंड से किसान का हैंडपंप व छप्पर के डेरे को तोड़ डाला। हैंडपंप से जुड़ी सिंचाई करने की पाइप लाइन को भी सूंड और पैरों से नष्ट कर दिया।
किसान ने हाथी को डंडे से भगाने का प्रयास किया तो वह उसके पीछे दौड़ पड़ा। किसान ने वहां से भागकर जान बचाई। बहेड़ी में रहने वाले किसान जयप्रकाश सिंह, रामौतार सिंह, राणा सिंह, नंदी सिंह, आशाराम व रमेश सिंह आदि ग्रामीणों ने हाथियों की खेतों में आवाजाही पर रोक लगाने के पर्याप्त प्रबंध करने की वन विभाग से मांग की है। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सचिन शर्मा का कहना है कि वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।