फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will not be collective prayers on Bakrid too

बकरीद पर भी नहीं होगी सामूहिक नमाज

Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
There will not be collective prayers on Bakrid too
बकरीद पर भी नहीं होगी सामूहिक नमाज
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस प्रशासन कोरोना वायरस के चलते आगामी त्योहारों को लेकर चौकन्ना हो गया है। कांवड़ यात्रा स्थगित रहने के साथ रक्षा बंधन पर भी भीड़भाड़ नहीं होने दी जाएगी। बकरीद की कुर्बानी लोग घरों में ही करेंगे। बकरीद व जुमे की नमाज घरों में ही अदा की जाएगी। एडीजी बरेली अविनाशचंद्र ने एसपी को इस बारे में कड़े निर्देश दिए हैं।
एडीजी ने एसपी को वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिया कि कोरोना वायरस के चलते कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। धर्म गुरुओं, मंदिरों के पुजारी, कांवड़ संघ के पदाधिकारियों से पुलिस वार्ता करके सबको इस बारे में अवगत करा दें। विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार प्रसार किया जाए। थानास्तर पर निकलने वाले जत्थों से वार्ता करके कांवड़ यात्रा स्थगित करने की अपील की जाए। गांव स्तर पर सभी को जागरूक किया जाए। बताया जाए कि कोरोना से बचने के लिए कांवड़ यात्रा न की जाए। रक्षाबंधन के पर्व पर आने जाने वालों की काफी भीड़ हो जाती है। इसके लिए पुलिस कड़े प्रबंध करे। अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न हो पाए।
विज्ञापन

जुमे व बकरीद की सामूहिक नमाज भी स्थगित रहेगी। इसके लिए धर्म गुरुओं से पूर्व की भांति अपील कराई जाए। धर्मस्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर दो गज दूरी का पालन कराना व मास्क लगवाना सुनिश्चित कराया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाने का पालन कराया जाए। मास्क न लगाने पर कार्रवाई हो। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए मास्क का वितरण कराएं। अंतरजनपदीय समन्वय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्थापित किया जाए। नेपाल की सीमा के पास पेट्रोलिंग व सतर्कता बढ़ाई जाए। मिश्रित आबादी वाले स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए व आर्मी स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जाए। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले की पुलिस को एडीजी का आदेश मिलने के बाद इस बारे में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed