फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be online registration for wheat sale

गेहूं ब्रिकी के लिए होगा आनलाइन पंजीकरण

Fri, 13 Mar 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be online registration for wheat sale
गेहूं ब्रिकी के लिए होगा आनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत एक अप्रैल से 15 जून तक जनपद में गेहूं खरीद की जाएगी। इसके लिए खाद्य विभाग के छह, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो के तीन, एसएफसी के पांच एवं नैफेड के पांच केंद्रों सहित कुल 43 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। किसानों को गेहूं बिक्री के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। डीएम ने बताया कि छह मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
डीएम ने बताया कि किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र तथा साइबर कैफे पर पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों को आनलाइन पंजीकरण एवं गेहूं बिक्री के समय कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटो पहचान पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कापी तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि किसान भाई पंजीकरण के लिए संयुक्त बैक खाते के स्थान पर एकल बैंक खाते का प्रयोग करें। पहले ही पंजीकरण करा चुके किसानों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि 100 क्विंटल से अधिक विक्रय के लिए एसडीएम द्वारा आनलाइन सत्यापन कराया जाएगा तथा चकबंदी के ग्रामों में बेची जाने वाली मात्रा का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाएगा। किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण स्थलों की तलाश
बिजनौर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को यात्रा से पहले जिला स्तर पर तीन बार प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। बिजनौर के मदरसा प्रबंधक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति जो हज यात्रियों के लिए निशुल्क एवं निस्वार्थ प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराना चाहते हैं। 16 मार्च तक विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर संस्था का नाम, कार्य स्थल का पता और संपर्क सूत्र उपलब्ध करा दें। ताकि समय से प्रशिक्षण शिविर की सूचना राज्य हज समिति लखनऊ को प्रेषित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed