{"_id":"5e4988ce8ebc3ee5d338b9c7","slug":"there-will-be-development-of-tourist-places-in-the-district-bijnor-news-mrt469336554","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा पर्यटन स्थल
विज्ञापन
जिले में पर्यटन स्थलों का होगा विकास
बिजनौर। जिले में हर विधानसभा में एक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। क्षेत्रवासी पर्यटन स्थल पर घूम कर मनोरंजन कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटन स्थल के आसपास रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सभी विधायकों से उनके क्षेत्र से किसी एक स्थान का नाम देने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था। जिले के सभी विधायकों ने प्रस्ताव भेज दिए हैं। जल्दी ही इन प्रस्तावों पर काम शुरू हो जाएगा। पर्यटन क्षेत्र विकसित होने से जिला चमकेगा।
पर्यटन के रूप में विकसित क्षेत्र जिले का भी विकास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यटन क्षेत्र रोजगार को भी बढ़ावा देते हैं। पर्यटन के लिहाज से बिजनौर जिला उतनी तरक्की नहीं कर पाया जितना यहां का ऐतिहासिक महत्व है। महाभारत के युद्ध से पहले महात्मा विदुर ने बिजनौर की धरती पर आकर विदुर कुटी बसाई थी। भगवान श्रीकृष्ण ने भी महात्मा विदुर की कुटी पर बथुए का साग खाया था। इसके अलावा नवाब नजीबुद्दौला का किला, महाभारत से जुड़े अनेक ऐतिहासिक स्थल जिले में ही हैं। यहां तक कि देश को भारत का नाम देने वाले राजा भरत का जन्म भी बिजनौर में ही हुआ था। प्रदेश सरकार अब सभी जिलों की विधानसभाओं को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कर रही है। इसके लिए सरकार ने सभी विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए थे। जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी विधायकों ने अपने प्रस्ताव भेज दिए हैं। इस पर जल्दी काम शुरू हो जाएगा। पर्यटन क्षेत्रों का विकास शासन द्वारा दिए गए बजट व विधायक निधि दोनों से किया जाएगा।
विधानसभा वार क्षेत्र से मांगे गए प्रस्ताव
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र- भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने विदुर कुटी को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। महात्मा विदुर ने महाभारत के युद्ध से पहले गंगा किनारे कुटिया बसाई थी। भगवान कृष्ण ने भी यहां आकर बथुए का साग खाया था। विदुर कुटी कृष्णा सर्किट में भी शामिल है।
विज्ञापन
चांदपुर विधानसभा क्षेत्र- चांदपुर के गांव स्याऊ में झारखंडी शिव मंदिर है। यहां कई बीघा की एक झील भी है। यहां पर काफी श्रद्धालु आते रहते हैं। भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने झील को विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र- बढ़ापुर विधानसभा जिम कार्बेट से जुड़ा है। भाजपा विधायक सुशांत सिंह ने जिम कार्बेट मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण कराने तथा नीमथाल वाले बाबा स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित कराने को प्रस्ताव दिया है।
धामपुर विधानसभा क्षेत्र- धामपुर में कई नदियां हैं। शेरकोट में खो बैराज के सुंदरीकरण तथा गांव बेरखेड़ा में टांडा में रामगंगा पुल स्थित खो व रामगंगा नदी संगम स्थल है। भाजपा विधायक अशोक राणा ने इन दोनों स्थानों का प्रस्ताव भेजा है।
नहटौर विधानसभा क्षेत्र- नहटौर विधानसभा के हल्दौर क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरुनानक बाग हल्दौर साहिब है। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक ने यहां विश्राम किया था। यहां हर साल बड़ी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। विधायक ओमकुमार ने इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र- सपा विधायक नईमुल हसन ने गांव फैजपुर स्थित हाजी अली शाह की दरगाह को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा है। यहां पर काफी जायरीन आते हैं। यहां शहीद रिक्खी सिंह व परवीन सिंह के शहीद स्थल भी हैं। इस स्थल का प्रस्ताव भेजे जाने की उम्मीद की जा रही थी।
नगीना विधानसभा क्षेत्र- सपा विधायक मनोज पारस ने मोहल्ला किला स्थित हजरत मोइद्दीन दरगाह व किरतपुर स्थित सिद्धथला गुल्लरवाला को विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र- नजीबाबाद में विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्मपुरी स्थित है। यहां हर साल देश-विदेश से बड़ी तादाद में जायरीन आते हैं। सपा विधायक तसलीम अहमद ने इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।
ऐसे होगा काम
हर पर्यटन क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये तक लग जाएंगे। इसमें 50 लाख रुपये पर्यटन विभाग देगा। इससे पाथ वे, पेयजल, सुलभ प्रसाधन, पार्किंग, लाइटिंग, इंटर लॉकिंग, गेट, चबूतरा, चाहरदीवारी, स्टोर रूम, संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। विधायक निधि व सीएसआर फंड द्वारा एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा सकते हैं।
स्वर्णिम इतिहास की मिलेगी जानकारी
भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के अनुसार पर्यटन स्थल विकसित होने से जिला चमकेगा व रोजगार भी मिलेगा। सभी को अपने जिले के स्वर्णिम इतिहास की भी जानकारी मिलेगी।
कराया जा रहा काम
बरेली मुरादाबाद मंडल के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह के अनुसार बिजनौर के विधायकों के प्रस्ताव मिल गए हैं। इन पर काम कराया जा रहा है।