फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was excitement in the market, customers came to buy

Bijnor News: बाजार में रही रौनक, खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक

Sat, 11 Nov 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
There was excitement in the market, customers came to buy
- आतिशबाजी खरीदने वालों की दुकानों पर लगी रही भीड़
विज्ञापन

- मिठाई, ड्राई फ्रूट की ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक रही। शनिवार सुबह से ही ग्राहकों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। कपड़ों, आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक उपकरण की भी पूरे दिन खरीदारी हुई।

शहर का सदर बाजार और सिविल लाइन में पिछले चार दिनों से दुकानें सजनी शुरू हो गईं थीं। दीपावली की वजह से सामान लेने में विशेष छूट भी दे रहे हैं। इससे ग्राहकों में खरीदारी करने को लेकर अधिक उत्सुकता दिखाई दी। इसके अलावा मिठाई और ड्राईफ्रूट की दुकानों पर खूब भीड़ रही। क्योंकि दीपावली मिलने पर लोग एक-दूसरे को मिठाई और ड्राईफ्रूट का गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कपड़ों, आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स सामान की भी पूरे दिन खरीदारी हुई। लोगों ने अपने बजट के हिसाब से सामान खरीदा। आतिशबाजी की दुकानों पर पटाखे खरीदने वालों की भीड़ रही। क्योंकि रविवार को दीपावली है। खरीदारी के लिए केवल एक ही बचा था। इसके चलते बाजार में अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार रात 12 बजे तक खुला रहा
धनतेरस और छोटी दीपावली के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक बाजार में ग्राहकों के आने का सिलसिला लगा रहा। धनतेरस पर रात 12 बजे तक बाजार खुला रहा। इसके बाद दुकानें बंद होनी शुरू हुई। वहीं शनिवार सुबह आठ बजे से ही दुकानें खुलनी शुरू हो गई थी। व्यापारियों का कहना है कि इस साल दीपावली पर उम्मीद से ज्यादा व्यापार हुआ है।

बाजार और प्रतिष्ठानों लाइट-झालरों से सजाया
दीपावली दीपों का त्योहार है। मगर, अब दीपों की जगह इलेक्ट्रानिक लाइट और झालरों ने ले ली है। इसके चलते बाजार और प्रतिष्ठानों झालरों से सजाया गया। दीपावली की रोशनी में शहर जगमगा उठा। बाजार में लगी रंग-बिरंगी लाइटों ने लोगों को खूब लुभाया।


शहर से लेकर गांव तक रही दीपावली की धूम
दीपावली की तैयारियां सिर्फ शहर में नहीं, बल्कि गांवों में भी जोर शोर से हुईं। घराें में साफ-सफाई का काम पिछलेे कई दिनों से हो रहा था। अब दीपावली से पहले घरों को लाइट, झालरों, इलेक्ट्रानिक दीपकों से सजाया गया। इसके अलावा घरों में कंडील भी लगाया। दीपावली को लेकर बच्चे, बूढ़े, जवान सभी में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed