{"_id":"5e6292958ebc3eeb4d7aa5c1","slug":"there-was-a-lot-of-hue-and-cry-on-rang-ekadashi-dhampur-news-mrt472526851","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुल्लास के साथ होली का हुड़दंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुल्लास के साथ होली का हुड़दंग शुरू
विज्ञापन
जुलूस का उदघाटन करते बतौर अतिथि पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग एकादशी पर खूब उड़ा रंग-गुलाल
बिजनौर, धामपुर। मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया की ओर से शुक्रवार को भारी बारिश के चलते रंग की एकादशी पर गीले जुलूस के साथ होली का हुड़दंग शुरू हो गया है। जुलूस का पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, आदर्श होली हवन समिति के अध्यक्ष रवि चौधरी, भाजपा नेता महेंद्र धनौरिया, सपा नेता वीरेंद्र रस्तोगी ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस मौके पर हुरियारों ने जमकर मौज मस्ती की। डीजे और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को रंग में सराबोर कर होली की शुभकामनाएं दीं।
फल चौक स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया में जुलूस के शुरू होने से पहले पूजन हुआ। बाद में जुुलूस का उद्घाटन किया गया। जुलूस के शुरू होने के बाद हुरियारों ने जमकर होली खेली। डीजे पर डांस किया। ढोल की थाप पर होली के गीतों पर जमकर थिरके। जुलूस में आयोजकों की ओर से जमकर आतिशबाजी भी की र्गई। बारिश के बावजूद भी हुरियारों का उत्साह कम नजर नहीं आ रहा था। चार ट्रैैक्टरों पर झांकियां आकर्षण बनी थी। कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों में हुरियारों ने रंग के भरे ड्रमों को रखा था और लंबी-लंबी पिचकारियों से मकानों की छतों पर जुलूस का आनंद ले रहे लोगों को रंग में सराबोर करते चल रहे थे। मकान की छतों से भी हुरियारों पर बाल्टियों से रंग गिराकर सराबोर करने में कंजूसी नहीं बरती जा रही थी। जुुलूस में पूरे समय होली के गीतों धूम मची रही। होली आई रे कन्हैया होली आई रे..., होलिया में उड़े रे गुलाल, होली के दिन दिल मिल जाते है, रंगों में रंग खिल जाते हैं के गीतों के बीच डांस कर हुरियारों पिचकारियों से छतों पर जुलूस का आनंद ले रहे लोगों को रंग में सराबोर करते चल रहे थे। शांति व्यवस्था को सीओ महावीर सिंह राजावत और कोतवाल रंजन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। जुलूस में शामिल लोगों को फलों का वितरण कर स्वागत किया गया। जुलूस में विभु बंसल, दिनेश चंद अग्रवाल नवीन, सचिन अग्रवाल, लाला लाजपत राय मुखिया, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ,महेश चंद डाबर, महंत पीयूष अग्रवाल, राकेश चौधरी, वीरेंद्र रस्तोगी, रामबाबू सराफ, लवी शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, वीरेंद्र, राजकुमार रस्तोगी, विजय जैन, संयम जैन, आदित्य सिंह रहे। जुलूस परंपरागत मार्गों से निकला। शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज होने के कारण विशेष समुदाय के लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी। जुमे की नमाज भी शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई।

एकादशी के गीले रंग के जुलूस में डीजे पर होली के गीतों पर मौज मस्ती करते हुरियारे।- फोटो : DHAMPUR

जुलूस में डांस करते कलाकार- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में हुरियारों पर छतों से रंग उड़ेलते नागरिक।- फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन