फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a Lord Parshuram

ऐसे थे भगवान परशुराम

Mon, 09 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 09 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
There was a Lord Parshuram
Giving people the sacrificial offerings at - फोटो : Giving people the sacrificial offerings at
बिजनौर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतवर्षीय जिला ब्राह्मण महासभा हवन आयोजित किया गया। भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


पंडित पूरनचंद शास्त्री ने मंत्रोच्चारण करते हुए हवन संपन्न कराया। पंडित परशुराम शर्मा व उनकी पत्नी सविता शर्मा मुख्य यजमान रहे। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा ही समाज का सही दिशा निर्देशन किया है।
विज्ञापन


जरूरतमंद ब्राह्मणों की मदद करने व बच्चों को सांस्कारिक शिक्षा दिलाने का संकल्प दोहराया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय शर्मा व संचालन डा.सतेंद्र शमा्र अंगिरस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राहुल शर्मा, राजेंद्र गौतम, निशांत पाराशर, राकेश शर्मा, पीके शर्मा, विभोर कौशिक, प्रमोद मिश्रा आदि रहे। उधर नगीना में भगवान श्री परशुराम जागरण समिति के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा निकली।

शोभा यात्रा मुहल्ला पाधान स्थित मंदिर खोखरानाथ से हवन पूजन के बाद सभी धर्म प्रेमियों के तिलक लगाने के बाद  शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई हिंदू इंटर कालेज परिसर पहुंच कर सम्पन्न हो गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की झांकी शामिल रही। 

समिति के अजीत सोती, राजीव सोती, सौरभ कौशिक आदि द्वारा हवन पूजन के बाद सभी धर्म प्रेमियों को तिलक लगाने के बाद प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के युवाओं उमेश शर्मा, संजय भारद्वाज, नरेन्द्र शर्मा, दीपक सोती, दर्शन त्रिपाठी, धर्मानंद त्रिपाठी के साथ साथ समाजसेवी अलका लाहोटी भी शामिल हुई। 

q उधर हल्दौर में परशुराम जयंती के अवसर पर स्थानीय शिव मंदिर धर्मशाला में ब्राह्मण सभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। इस दौरान बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तुषार गौरी शर्मा, वैष्णवी देवी,  देवांश, वंशिका,  निकुंज आदि ने गीत एवं कविताएं सुनाई। संतोष भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सोमेश्वर दत्त पंकज, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed