{"_id":"6096c5ee8ebc3ecc32661993","slug":"there-is-not-a-single-seat-in-the-zip-the-block-head-is-on-view-nazibabad-news-mrt5375590152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं में एक भी सीट नहीं, ब्लॉक प्रमुख पर निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं में एक भी सीट नहीं, ब्लॉक प्रमुख पर निगाह
विज्ञापन

नजीबाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में नजीबाबाद ब्लॉक की सभी सात सीटें गंवाने के बाद भाजपा की क्षेत्र में खासी किरकिरी हुई है। भाजपा अब ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपने प्रत्याशी को चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए कड़वाहट देने वाला चुनाव साबित हुआ। भाजपा ने नजीबाबाद की सातों जिला पंचायत सदस्य पद की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। नजीबाबाद ब्लॉक के वार्ड एक से महेंद्र सिंह, वार्ड दो से प्रमोद गिरी, वार्ड तीन से चौ. ईशम सिंह, वार्ड चार से प्रमोद कुमार, वार्ड पांच से अनिल, वार्ड छह से कृष्ण कुुमार और वार्ड सात से राधा रानी को जिंप प्रत्याशी बनाया था। प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि सहित दिग्गज नेताओं ने प्रचार अभियान चलाया। लेकिन सभी सीटों पर जमीन से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, भीतरघात और किसानों के विरोध का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा।
सपा से जोगीरम्पुरी निवासी हाजी मो.रफी अंसारी वार्ड छह से, बसपा के अमर सिंह वार्ड पांच से और आजाद समाज पार्टी के प्रशांत कुमार ने वार्ड सात से अपनी जीत दर्ज कराई। भाजपा प्रत्याशी नजीबाबाद जिंप सदस्य चुनाव में ब्लॉक के किसी भी वार्ड में सीधा मुकाबला नहीं कर सके। लेकिन भाजपा ने अब ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। पार्टी जल्द ही निर्विरोध चुने गए बीडीसी सदस्य किसान नेता चौ. विक्रम सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।