फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a strike to get Tahsil status to Haldore

हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाने को लेकर धरना शुरू

Mon, 19 Oct 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is a strike to get Tahsil status to Haldore
हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाने को लेकर धरना शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। भारतीय किसान सेना ने हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया। धरने में अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला।

सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में भारतीय किसान सेना के तत्वावधान में हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार का कहना है कि इससे पूर्व भी क्षेत्र की जनता पिछले करीब 20 वर्षों से हल्दौर को तहसील बनाने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुकी है, लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ललित कुमार ने कहा कि हल्दौर को तहसील की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा, भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, आजाद किसान यूनियन के नेता युवराज सिंह ने धरने को अपना समर्थन दिया। अध्यक्षता युवराज सिंह व संचालन ललित कुमार ने किया। इस अवसर पर पीतांबर सिंह, राजपाल सिंह, हुकुम सिंह, सुरेंद्र सिंह, समर पाल, आशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed