फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There are only potholes on Haridwar bypass, pedestrians are hesitating for one and a half kilometers.

Bijnor News: हरिद्वार बाईपास पर गड्ढे ही गड्ढे, डेढ़ किलोमीटर तक हिचकोले खा रहे राहगीर

Sat, 14 Sep 2024 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
There are only potholes on Haridwar bypass, pedestrians are hesitating for one and a half kilometers.
- आजाद चौक से मालन नदी पुल तक हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन


जलालाबाद। आजाद चौक से मालन नदी पुल तक हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। डेढ़ किलोमीटर के इस बदहाल बाईपास मार्ग पर राहगीर हिचकोले खाने को मजबूर हैं। मार्ग पर गहरे गड्ढे और उनमें जलभराव होने से क्षेत्रीय सहित लंबी दूरी के राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जलालाबाद से नजीबाबाद के मालन नदी पुल तक डेढ़ किलोमीटर का हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। छोटे-बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रवासी फुरकान खान, शहाबुद्दीन, अबुल वफा एड., एहतेशाम निजामी, नफीस अहमद, आफताब आलम का कहना है कि जलालाबाद से मालन नदी पुल तक लंबे समय से हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। हरिद्वार और देहरादून जाने वाले छोटे-बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। इसी बाईपास मार्ग पर तीन कक्षीय न्यायालय भी हैं, जहां लोगों का बड़ी संख्या में आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी भी रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग को दुरुस्त कराने के प्रयास नहीं किए गए। मार्ग के गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासी लंबे समय से प्रशासन से हरिद्वार बाईपास मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
गड्ढों में भर दी जाती है मिट्टी बौर बजरी
जलालाबाद। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर हरिद्वार बाईपास मार्ग की मरम्मत करने के नाम पर लोनिवि द्वारा गड्ढों में मिट्टी और बजरी भर दी जाती है। मार्ग पर मरम्मत कार्य होने के कुछ समय बाद ही सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बदहाल मार्ग और मरम्मत कार्य में लीपापोती का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है।

-----
हरिद्वार बाईपास मार्ग के गड्ढों को कुछ समय पूर्व ही ठीक कराया गया था। बरसात में मार्ग पर गड्ढे हो ही जाते हैं। बरसात के बाद हरिद्वार बाईपास मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा।
- शैलेंद्र सारस्वत, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed