फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Then the water level of Ganga increased, people's breath stuck

फिर बढ़ा गंगा का जल स्तर, लोगों की सांसें अटकी

Wed, 21 Jul 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Then the water level of Ganga increased, people's breath stuck
बिजनौर : मंडावर के गांव फतेहपुर के पास खेतों का कटान करती गंगा। - फोटो : BIJNOR
फिर बढ़ा गंगा का जल स्तर, लोगों की सांसें अटकी
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के बाद गंगा का का जलस्तर बढ़ने लगा हैं। गंगा में मंगलवार को एक लाख नौ हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। तटीय गांव के लोगों की सांसें अटक गई हैं। कई जगह गंगा कटान करने लगी हैं। गंगा के साथ मालन नदी ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं।
पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर घट बढ़ रहा है। सोमवार की रात गंगा में एक लाख क्यूसेक पानी हो गया, जो मंगलवार की सुबह घटकर 80 हजार क्यूसेेक पर पहुंच गया। मंगलवार की शाम गंगा में तेजी से जल स्तर बढ़ने लगा है। गंगा में एक लाख नौ हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। जिले में गंगा के साथ नदियां भी पानी से लबालब हो रही हैं। गंगा का पानी बढ़ने से तटीय गांव के लोगों की सांसे अटक गई हैं। पानी और ज्यादा न बढ़ जाए।
विज्ञापन

गंगा ने मंडावर क्षेत्र के गांव फतेहपुर में कटान करना शुरू कर दिया हैं। गांव कोहरपुर में पानी रोकने को लगाई बल्ली जलस्तर बढ़ने से बहने लगी है। गंगा के साथ मालन नदी ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मालन नदी का पानी खेतों में भर गया है। फसलें जलमग्न हो गई हैं। रावली के रपटे पर मालन नदी का करीब ढाई फिट पानी बह रहा है। लोग नाव के सहारे रपटे को पार कर रहे हैं। मध्य गंगा बैराज के जेई पीयूष कुमार के मुताबिक मंगलवार की शाम गंगा का जल स्तर बढ़कर एक लाख नौ हजार क्यूसेक हो गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed