फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Theft worth lakhs in the house of a retired soldier in front of the police post

Bijnor News: पुलिस चौकी के सामने रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की चोरी

Sun, 01 Oct 2023 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in the house of a retired soldier in front of the police post
रविवार दिन में ही चोरों ने समेट लिए, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रेहड़। पुलिस चौकी के सामने सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह संधू के मकान से चोरों ने रविवार को दिन में लाखों रुपये का सामान समेट लिया। परिवार के लोग अमृतसर गए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह संधू का बादीगढ़ चौराहे पर चौकी के सामने ही आवास हैं। आवास के समीप ही उनकी सीमेंट सरिये आदि की दुकान और गोदाम हैं। पूरन सिंह ने बताया की तीन दिन पहले सभी परिजन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए हैं। रविवार की दोपहर को दुकान से खाना खाने घर आया तो बरामदे का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर अलमारियों के दरवाजे और लॉक भी टूटे हुए थे।
विज्ञापन

चोर तीस हजार रुपये, नौ तोले सोने और लगभग एक किलो चांदी के आभूषण आदि समेट ले गए है। नुकसान की सही जानकारी परिजनों के आने के बाद हो पाएगी। पीड़ित ने घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। उधर कार्यवाहक थानाध्यक्ष धनवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed