फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Theft was committed by making the people sleeping in the house smell intoxicating substance

Bijnor News: घर में सो रहे लोगों को नशा सुंघाकर चोरी की

Sat, 26 Jul 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Theft was committed by making the people sleeping in the house smell intoxicating substance
हल्दौर। गांव कूकड़ा इस्लामपुर में एक घर में सो रहे लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद चोर घर से करीब 25 हजार नकद और जेवरात सहित लगभग ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी विनीत कश्यप बृहस्पतिवार की रात अपनी पत्नी सविता, बच्चों विवेक, निधि, मानव और भाई अर्जुन कश्यप के साथ घर के आंगन में सो रहा था। परिजनों के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर दरवाजा नहीं है। रात में किसी समय चोर घर में घुसे और सोए हुए लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने संदूक, सेफ अलमारी के ताले तोड़कर करीब 25 हजार रुपये व जेवरात चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह परिजनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चक्कर आने लगे। इससे घर के अन्य सदस्य जागे तो उन्हें चोरी का पता लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed