फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man returned home after 23 years

23 साल बाद घर लौटा युवक

Wed, 18 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 18 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The young man returned home after 23 years
नींदडू। पिता की डांट से नाराज होकर 23 साल पहले घर छोड़ कर चला गया राजकुमार लौट आया। किसी फिल्मी सीन की तरह बेटे को अचानक सामने देख परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


घर लौटे लतीफुल्लापुर उर्फ नवादा निवासी घासीराम प्रजापति के मंझले बेटे राज कुमार (35) ने बताया कि वह जनता इंटर कॉलेज बसेढ़ा में कक्षा छह का छात्र था। उस समय उसकी उम्र करीब 12 वर्ष थी। रोजाना की तरह उस दिन भी स्कूल पढ़ने गया था, लेकिन घर से जाते समय पिता घासीराम से नोक झोंक हो गई थी।
विज्ञापन


पिता के बुरा भला कहने से नाराज होने के चलते वह घर नहीं लौटा था। अपना बस्ता और साइकिल गांव के व्यक्ति को देकर दिल्ली चला गया था। डेढ़ महीने दिल्ली रहने के बाद वह मुंबई पहुंच गया, जहां करीब दस वर्ष रहा। इस बीच उसने वहां चौकीदारी का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक द्वारा वेतन नहीं देने के कारण वह वहां से गोवा चला गया। इसके बाद उसने कोलकाता, चेन्नई और गुजरात समेत देश के कई नगरों में मजदूरी और चौकीदारी का कार्य किया। उसने बताया कि एक दिन उसे घर वालों की याद आई।

वह बिना कोई देरी किए गुजरात से बिजनौर के लिए चल दिया। कहना था कि इस बीच गांव में काफी तब्दीली आ गई, लेकिन उसे गांव के रास्ते और घर याद था।

घर पहुंचने पर उसने बड़े भाई विजेंद्र, छोटे भाई हरिओम तथा मां निर्मला देवी को पहचान लिया। गांव के बुजुर्ग और ग्रामीणों ने भी राजकुमार को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed