फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man kept screaming in the night, no one came to save him

Bijnor News: रात में चीखता रहा युवक, कोई बचाने नहीं आया

Sun, 09 Apr 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The young man kept screaming in the night, no one came to save him
बिजनौर में टाउन हाल के पास युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जमा भीड़।
बिजनौर। आधी रात को शहर के बीचों बीच एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मरने से पहले घायल हालत में युवक चिल्लाता रहा लेकिन कोई बचाने नहीं आया। हत्यारोपी उस पर ईंट से प्रहार करता रहा और मरने वाले युवक चीखें घुटकर रह गईं और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में युवक पीट रहा है और मरने से पहले युवक सोनू निवासी काजीपाड़ा की चीखने- चिल्लाने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। इसी बीच हत्यारोपी दीवार कूदकर एजाज अली हॉल के पार्क की तरफ गया और वहां से ईंट उठाकर ले आया। घायल हालत में तड़प रहे सोनू के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद सोनू की आवाज खामोश हो गई और उसकी सांसों की डोर टूट गई। सवाल यह है कि यह घटना बीच शहर में हुई, युवक चीख रहा था, किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। पुलिस गश्त भी नजर नहीं आई। सुबह युवक का शव पुलिस को मिला।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी गई। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed