फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man died in the accident in bijnor

हादसे में युवक की जान गई

Mon, 07 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The young man died in the accident in bijnor
अब्दुल्लापुर दहाना गांव के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में मुरादाबाद मार्ग पर गांव अब्दुल्लापुर दहाना में सड़क किनारे खड़े गन्ने के ट्रक में एक कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।  
विज्ञापन

प्रिंस रोड मुरादाबाद निवासी अताउर्रहमान, शादाब और हसनैन मुजफ्फरनगर में एक बारात में शामिल होने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे मुजफ्फरनगर से लौटते समय उनकी तेज रफ्तार कार मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव अब्दुल्लापुर दहाना में सड़क किनारे खड़े गन्ने से लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे के दौरान पास ही स्थित एक ढाबे पर चाय पी रहा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार काफी दूर तक उछल कर विपरीत दिशा में घूम गई और उसके परखचे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अताउर्रहमान (35) की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शादाब व हसनैन को सीएचसी भेजवाया। कुछ देर बाद बारात में शामिल अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव व घायलों को अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed