फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man died from Corona

कोरोना से युवक की जान गई

Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The young man died from Corona
बिजनौर। जनपद में कोरोना से नूरपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई और एक संक्रमित मरीज मिला है। अब तक 64 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है और जिले में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4383 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि नूरपुर के मोहल्ला कबीरनगर निवासी उपचाराधीन कोरोना संक्रमित 36 वर्षीय युवक की टीएमयू मुरादाबाद में कोरोना से मौत हो गई। वह हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था। रविवार शाम को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को जनपद में एक और नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला, जो जिला कारागार में बंद है। इसके साथ में लगभग 1943 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले से कुल तीन लाख आठ हजार 109 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल तीन लाख सात हजार 288 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4383 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब तीन लाख दो हजार 905 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 821 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4291 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। वर्तमान में 28 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed