{"_id":"652ae0b28bcfe32edd0b1d54","slug":"the-young-man-cut-his-wife-and-his-neck-with-a-knife-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-4222-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक ने पत्नी और अपनी गर्दन चाकू से काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक ने पत्नी और अपनी गर्दन चाकू से काटी
विज्ञापन
गांव जीतपुर का मामला, दोनों घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा
नांगलसोती (बिजनौर)। एक युवक ने अपनी पत्नी और फिर खुद की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव जीतपुर निवासी राम रतन की पुत्री काजल का विवाह डेढ़ साल पूर्व गांव सबलगढ़ निवासी रोहित पुत्र राजपाल के साथ हुआ था। कई दिन से काजल अपने मायके जीतपुर आई हुई थी। शुक्रवार को रोहित काजल को लेने के लिए अपनी ससुराल जीतपुर आया था।
आरोप है कि रोहित काजल को एक कमरे में ले गया और उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद खुद की गर्दन भी चाकू से काट ली। दोनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
नांगल थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।