फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man committed suicide by hanging himself after setting the furniture in his room on fire.

Bijnor News: कमरे के फर्नीचर में आग लगाकर युवक ने फंदे लगाकर जान दी

Sat, 07 Mar 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself after setting the furniture in his room on fire.
बेगावाला। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवारामपुर में बृहस्पतिवार रात सलमान (32) पुत्र रहमान ने कमरे के फर्नीचर में आग लगा दी और फिर पंखें से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने तीन माह पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। तब से वह परेशान रहता था। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव सेवारामपुर निवासी सलमान ई-रिक्शा चलाता था। उसकी शादी सात वर्ष पहले ग्राम जंदरपुर मंडावली से हुई थी। करीब तीन माह पहले उसका पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया था। तलाक के बाद पत्नी मायके चली गई थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी के जाने के बाद से सलमान काफी परेशान रहने लगा था और अक्सर घरवालों से पत्नी को वापस लाने की बात करता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सलमान रिक्शा चलाकर घर लौटा और परिजनों से पत्नी को वापस लाने की जिद करते हुए घर में हंगामा करने लगा। इस दौरान उसने तोड़फोड़ और गाली-गलौज भी की। घबराए परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया और वापस चली गई।
विज्ञापन

कुछ समय बाद सलमान ने फिर हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर परिजनों ने दोबारा पुलिस को बुला लिया। देर रात जब परिवार के लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद चले गए तो सलमान ने कमरे में रखे फर्नीचर में आग लगा दी और इसके बाद छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन वापस आए तो कमरे में धुआं निकलता देख अंदर पहुंचे। जहां सलमान को फंदे से लटका देख उनमें चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि सलमान के दो बेटियां और एक बेटा हैँ। तीनों अपनी मां के साथ अपने ननिहाल में रह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार माह पहले सलमान के बड़े भाई उस्मान की कश्मीर से लौटते समय पंजाब में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed