फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The year 2021 was full of interesting tales of political

राजनीतिक के रोचक किस्सों से भरा रहा साल 2021

Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The year 2021 was full of interesting tales of political
राजनीतिक के रोचक किस्सों से भरा रहा साल 2021
विज्ञापन

बिजनौर। साल 2021 में जिले की राजनीति में उथल पुथल कम हुई और रोचक किस्से ज्यादा रहे। 2019 के चुनाव से पहले भाजपा में आए सपा से पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी ने फिर से घर वापसी की। कुछेक और नेताओं ने अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए दल बदले। पूरे साल विपक्षी पार्टियों के नेता केवल किसान आंदोलन को ही अपने पक्ष में भुनाने में लगे रहे।
- रालोद को मिला भाकियू का मंच
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस तैनात होने के विरोध में फरवरी में भाकियू की महापंचायत हुई। भाकियू की महापंचायत में चौधरी जयंत सिंह आए लेकिन उन्हें मंच पर बुलाने से भाकियू नेता इंकार करते रहे। लेकिन जनता और भाकियू नेताओं की उत्तेजना को देखते हुए आखिरकार चौधरी जयंत सिंह को माइक थमाया ही गया। पहली बार भाकियू के मंच से रालोद नेता के भाषण हुए। चौधरी जयंत सिंह भाकियू की महफिल लूटने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव
जिसकी राज्य में सरकार उसी का जिला पंचायत अध्यक्ष। यह कहावत जिले के चुनाव में भी सही साबित हुई और भाजपा प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह लगातार दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने सपा, रालोद, भाकियू व बाकी दलों के संयुक्त प्रत्याशी सरदार मनदीप सिंह भाटी को आसानी से हरा दिया। चुनाव में आठ जिला पंचायत सीट जीतने वाली भाजपा के प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह ने बहुमत आसानी से पा लिया और जिला पंचायत अध्यक्ष बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

- और विधायक ने नारियल से तोड़ दी सड़क
जिले में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी नेता ने नारियल फोड़ने के लिए सड़क पर मारा और नारियल फूटने की बजाय सड़क ही टूट गई। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के हल्दौर में नहटौर पटरी सड़क के उद्घाटन के लिए नारियल मारने पर सड़क टूट गई, नारियल नहीं फूटा। भ्रष्टाचार से बनी सड़क का मामला साल के अंत तक खूब तूल पकड़े रहा। विपक्ष के नेेताओं के निशाने पर यह मामला आ गया और इस पर सोशल मीडिया पर बहुत व्यंग, चुटकुले भी चले।

हेलीकॉप्टर विवाद के खूब चले किस्से
भाजपा नेता प्रिंस चौधरी हेलिकॉप्टर विवाद से सुर्खियों में आए। जिला पंचायत द्वारा गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर फूल बरसाने के लिए हेलिकॉप्टर मंगवाया। प्रिंस चौधरी ने भी हेलिकॉप्टर बुक कराया था। हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा नहीं हुई। पुलिस ने हेलिकॉप्टर कंपनी से करीब पौने चार लाख रुपये वसूले, वहीं मामला मुकदमे तक पहुंच गया। इसके बाद प्रिंस चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर जनता पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed