फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The work of cleaning the silt of 200 canals started before the rain

बरसात से पहले 200 नहरों की सिल्ट की सफाई का कार्य शुरु

Sat, 05 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The work of cleaning the silt of 200 canals started before the rain
बरसात से पहले 200 नहरों की सिल्ट की सफाई का कार्य शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। बरसात शुरू होने से पहले पूर्वी गंगा नहर की 200 नहरों की शिल्ट सफाई कार्य शुरू हो गया है। लगभग 400 करोड़ की लागत से इन नहरों में सफाई हो रही है। 15 जून को इन नहरों में हरिद्वार से पानी छोड़ा जाएगा। पूरी बरसात खरीफ की ये नहरें पानी से लबालब रहेंगी।

जिले में पूूर्वी गंगा नहर की 700 किलोमीटर लंबी 200 नहरें हैं। खरीफ के मौसम में ये नहरें चलती हैं। पूरे साल नहरें सूखी पड़ी रहती हैं। इन नहरों में सिल्ट जमा हो जाती है। सिल्ट जमने से पानी आने पर नहर पूरी तरह से बहाव नहीं बन पाता है। किसानों की मांग पर फसलों को पानी देने के लिए खरीफ के मौसम से पहले भी इन नहरों में हरिद्वार से पानी छोड़ दिया जाता है। नहरों में पानी आने से किसानों के चेहरे खिल जाते हैं। बरसात से पहले इन नहरों की सिल्ट की सफाई होना जरूरी रहता है। गंगा में अधिक पानी आने पर इन नहरों में पानी छोड़ दिया जाता है। पूर्वी गंगा नहर की सभी 200 नहरों की सिल्ट की सफाई कार्य शरू करा दिया गया है। नहरों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इन नहरों की सफाई होने के बाद 15 जून को हरिद्वार से नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद बरसात में ये नहरें पानी से लबालब रहेंगी। दीपावली तक इन नहरों में पानी लगातार चलता रहेगा। नहरों में पानी आने से किसानों को अपनी फसलों को पानी देने में आसानी रहेगी। तमाम किसानों के खेतों के आसपास से नहर निकल रही हैं। तमाम किसान अपनी फसलों को इन नहरों से सिंचाई करते हैं। कई किसानों की खेती इन नहरों के पानी पर ही निर्भर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed