फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The women sang the songs of Sawan by increasing the swing on the swing

महिलाओं ने झूले पर पींगे बढ़ाकर गाए सावन के गीत

Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The women sang the songs of Sawan by increasing the swing on the swing
महिलाओं ने झूले पर पींगे बढ़ाकर गाए सावन के गीत
विज्ञापन

बिजनौर। नारी कल्याण सेवा समिति द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने झूला झूलकर सावन के गीत गाए। राम बाग घेर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूबी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र का अनावरण कर किया। महिलाओं ने झूले पर खूब पींगे बढ़ाए और मंगल गीत गाए। बच्चों ने डांस करके सबका मन मोह लिया। महिलाओं ने भी ग्रुप डांस किया। इसके बाद तंबोला, कुर्सी रेस, पर्ची गेम का भी आयोजन किया गया। लक्ष्मी को तीज क्वीन चुना गया। सुमन चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता मित्तल व संचालन उर्मिला देवी ने किया। संगठन प्रबंधिका मीनाक्षी गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस दौरान जिम्मी सिंह, अंशु विश्नोई, मनीषा सिंह, पूनम शर्मा, प्रभा चौधरी, पायल शर्मा, विमलेश चौधरी, लता शर्मा, सुनीता शर्मा, अनामिका गुप्ता, गीता, दीपा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed