फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The weather is constantly changing in the district, the temperature will decrease

Bijnor News: जिले में लगातार बदल रहा मौसम, घटेगा तापमान

Sun, 24 Nov 2024 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
The weather is constantly changing in the district, the temperature will decrease
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
शुक्रवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल गई। मगर न्यूनतम तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा। रात में बढ़ती सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं, दिन में चल रही शीतलहर ने लोगों को सताया। सर्दी की शुरूआत हो गई है। ऐसे में अब रोजाना तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। उधर, जिले में हवा की गुणवत्ता भी बेहतर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक्यूआई 104 दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि मौसम का रूख बदल गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। जिससे सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed