फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water level of Ramganga dam reached 355.820 meters

Bijnor News: धामपुर - रामगंगा बांध का जलस्तर 355.820 मीटर पहुंचा

Fri, 18 Aug 2023 10:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ramganga dam reached 355.820 meters
- बांध की निगरानी कर रहे अधिकारी, कभी भी हो सकती है जल निकासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। रामगंगा बांध के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को शाम चार बजे बांध के जलाशय का जलस्तर 355.820 मीटर हो गया। जलाशय के जलस्तर में हो रही वृद्धि के चलते बांध से पानी छोड़े जाने की संभावना को बल मिल रहा है।

अगस्त माह का जलस्तर 355 मीटर पूरा हो चुका है। बांध में पहाड़ों से पानी आना जारी है। जिसके चलते बांध के जलाशय का जलस्तर शुक्रवार को शाम चार बजे 355.820 मीटर दर्ज किया गया। बांध से पानी की निकासी को लेकर बांध प्रशासन पहले ही सतर्क कर चुका है। बाढ़ चेतावनी भी उत्तर प्रदेश के सात जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा चुकी है। हालांकि बांध प्रशासन जलस्तर को 358 मीटर तक ले जाने का प्रयास कर रहा है। यदि पहाड़ों पर बारिश शुरू हो जाती है और जलग्रह क्षेत्र में पानी आ जाता है तो कालागढ़ बांध से निकासी की प्रबल संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों को दी पल-पल की जानकारी

रामगंगा बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी का कहना है कि बांध से प्रत्येक दो घंटों में जलस्तर की निगरानी की जा रही है। उच्च अधिकारियों से 358 मीटर तक जलस्तर ले जाने की अनुमति मांगी गई है। राष्ट्रहित में पानी का सदुपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि पहाड़ों से अधिक पानी बांध में आया तो निकासी की जा सकती है। इसके बारे में प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed