फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water level has decreased, yet there is water on the fields and roads

Bijnor News: जलीलपुर - जलस्तर हुआ कम, फिर भी खेतों और सड़कों पर पानी

Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The water level has decreased, yet there is water on the fields and roads
जलीलपुर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करते विधायक स्वामी ओमवेश।
- विधायक स्वामी ओमवेश ने सिंचाई विभाग पर लगाया ज्यादा पानी छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर। जलीलपुर के खादर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गांवों में पिछले पांच दिन से बाढ़ के हालात हैं। एक दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों की फसलों में पानी भरा है। जलस्तर कम होने से कुछ सड़कों पर ट्रैक्टर से आवागमन शुरू हुआ है। पशु पालकों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं का पेट भरना बनी है। विधायक स्वामी ओमवेश ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सिंचाई विभाग पर ज्यादा पानी छोड़ने का आरोप लगाया है।
गंगा नदी के निकटवर्ती गांव फैजीपुर, सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, खानपुर खादर, जमालुदीनपुर, दत्तियाना, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, हुसैनपुर खासा आदि के सैकड़ों किसानों की हज़ारों बीघा फसल गंगा के बाढ़ से प्रभावित है। गन्ना, चारा, धान आदि की फसलों में पानी भरा हुआ है। बाढ़ का जलस्तर कम होने पर कुछ सड़कों पर ट्रैक्टर से आवागमन शुरू हो गया है। खेतों में खड़ी चारा की फसल में कई फीट तक पानी भरा होने के चलते खेत से चारा लाना मुश्किल बना है। पशुपालकों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं का पेट भरना बना है।
विज्ञापन

गांव नारनौर पहुंचे विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश ने सिंचाई विभाग पर एक साथ ज्यादा पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि इस तरह पहले कभी पानी नहीं छोड़ा गया है। शासन से लापरवाह अघिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करूंगा। विधानसभा में इस समस्या को उठाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed