फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The walls of the ancient well were seen in the Bankhala Mosque.

Bijnor News: बनखला मस्जिद में नजर आई प्राचीन कुएं के दीवार

Sun, 27 Sep 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The walls of the ancient well were seen in the Bankhala Mosque.
कोतवाली देहात। ग्राम बनखला की मस्जिद में खोदाई के दौरान प्राचीन कुएं की दीवार नजर आई है। शिकायतकर्ता आलोक त्यागी ने कुएं को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। बारिश के कारण फिलहाल खोदाई का काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े चार फीट गहराई तक खोदाई की गई थी। इससे पहले दिन में हुई खोदाई में सीमेंट का मोटा स्लैब मिला था, जिससे कुएं की पुष्टि हुई। प्राचीन कुएं को इसी स्लैब से पाटकर उसके ऊपर निर्माण करा दिया गया था। लक्खूवाला ग्राम पंचायत के गांव रसूलपुर जागन उर्फ बनखला की मस्जिद में प्राचीन कुआं होने की शिकायत आलोक त्यागी ने की थी। उनका कहना था कि मस्जिद परिसर में बने शौचालय और बाथरूम का पानी कुएं में डाला जा रहा था। प्रशासन की जांच शुरू होने पर मस्जिद कमेटी ने शौचालय और बाथरूम की दीवार गिरा दी थी। एसडीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि ग्रामीण स्वयं ही खोदाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


मस्जिद में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद

प्राचीन कुएं की शिकायत के बाद से प्रशासन इस मामले को लेकर सतर्क है। मस्जिद से जुड़े लोग ही परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। बाहरी किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खोदाई पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब क्या हुआ...

-आठ सितंबर 2026 को मस्जिद के नीचे प्राचीन कुआं होने की शिकायत डीएम और एसपी से की गई।

-18 सितंबर को ग्रामीणों ने एसपी से दोबारा शिकायत की।

-22 सितंबर को मस्जिद परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान किया गया।

-22 सितंबर को एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार और सीओ राजेश सोलंकी ने पुलिस, राजस्व विभाग की टीम के साथ मस्जिद का निरीक्षण किया।

-23 सितंबर की रात्रि मस्जिद कमेटी ने शौचालय और स्नानागार को तोड़ना शुरू किया।

-25 सितंबर को साढ़े तीन फीट गहराई पर सीमेंट का स्लैब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed