{"_id":"67573e2c58835d3a0802ecd4","slug":"the-wait-is-over-vande-bharat-express-will-stop-in-najibabad-from-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-137777-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: इंतजार खत्म, आज से नजीबाबाद में रुकेगी वंदेभारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: इंतजार खत्म, आज से नजीबाबाद में रुकेगी वंदेभारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
- पौड़ी सांसद अनिल बलूनी और विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी ट्रेन को दिखाएंगी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। लखनऊ से देहरादून के बीच संचालित वंदेभारत एक्सप्रेस मंगलवार (आज) से नजीबाबाद स्टेशन पर रोजाना रुकेगी। लखनऊ दिशा से आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 22545 प्रात: 11:08 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकेगी। वापसी पर रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि नजीबाबाद स्टेशन से ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।
देहरादून से लखनऊ दिशा के लिए जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 22546 मंगलवार को शाम 4:17 बजे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव लेगी। पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूरी नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वंदेभारत एक्सप्रेस को लखनऊ दिशा के लिए रवाना करेंगे।
रेलवे की ओर से प्लेटफार्म नबंर पर ट्रेन का स्वागत और जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्रेन को झंडी दिखाने का कार्यक्रम निर्धारित रखा गया है। करीब आठ माह से लखनऊ से देहरादून के बीच संचालित पहली वंदेभारत एक्सप्रेस 22545 प्रात: 11:08 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर पहली बार ठहराव लेगी। स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, राजनीतिक प्रतिनिधि ट्रेन का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
नजीबाबाद से वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस का चेयरकार में नजीबाबाद से हरिद्वार का 440 रुपये, देहरादून का 485, मुरादाबाद का 495, बरेली का 650 और लखनऊ का 1220 रुपये निर्धारित किया गया। एग्जीक्यूटिव श्रेणी में नजीबाबाद से हरिद्वार का 825, देहरादून का 930, मुरादाबाद का 935, बरेली का 1250 और लखनऊ का किराया 2270 रुपये निर्धारित किया गया।