फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The villain became the villain of Bollywood even in the real character.

Bijnor News: असल किरदार में भी खलनायक बना बॉलीवुड का विलेन

Mon, 04 Dec 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 04 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The villain became the villain of Bollywood even in the real character.
बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा में गोली चलाने वाले भूपेंद्र का फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड सीरिय
- गोली मार दूंगा...गांव वालों को अक्सर दे देता था धमकी
विज्ञापन

- लॉकडाउन के वक्त फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी
- गांव आकर बागवानी करने लगा था खलनायक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बॉलीवुड का विलेन असल किरदार में भी खलनायक बन बैठा। दरअसल पड़ोसी परिवार पर गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या करने वाले भूपेंद्र ने रुपहले पर्दे पर विलेन का किरदार भी निभाया है। जोकि सिर्फ एक परिवार के लिए ही खलनायक साबित नहीं हुआ बल्कि अन्य गांव वालों को भी धमकी दे देता था। गोली मारन दूंगा...यह कहना उसकी आदत में शुमार था। ये आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा के रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने तमिल और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। वह टीवी कलाकार भी रहा है। उसने अपनी फेसबुक आईडी पर हिंदी, तमिल, तेलगु फिल्मों में काम करने का जिक्र अपने इंट्रो में किया है। भूपेंद्र का गांव में करीब सौ एकड़ का कृषि फार्म है। इसी कृषि फार्म की मेढ़ को लेकर पड़ोसी किसान से उसका विवाद हुआ। विवाद में आरोपी भूपेंद्र ने किसान के पूरे परिवार पर गोलियां बरसा दी। जिसमें किसान गुरदीप के एक बेटे गोविंद उर्फ गोविंदा (23) की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुरदीप (60) और अमरीक उर्फ बूटा (25) पुत्र गुरदीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में गुरदीप की पत्नी वीरोबाई भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

मेढ़ को लेकर हुए इस गोलीकांड के बाद गांव में पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र अक्सर अन्य लोगों को भी गोली मारने की धमकी देता था। पीड़ित परिवार को भी पहले कई बार लाइसेंसी रिवाॅल्वर दिखाकर धमकी दे चुका था। रिवॉल्वर से धमकी देने का जिक्र 19 नवंबर को पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लॉकडाउन से बागवानी करने लगा था खलनायक
लोगों का कहना है कि लॉकडाउन लगने के साथ ही उसने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। हालांकि वह मुंबई आता जाता रहता था। फिर भी उसने पूरा ध्यान खेती पर लगा दिया। खेती भी पारंपरिक नहीं बल्कि बागवानी पर जोर दिया। उसने अपने फार्म में किन्नू आदि के बाग लगाए। वहीं केला आदि की बागवानी भी की है।


- पौड़ी से जारी शस्त्र लाइसेंस पर उठ रहे सवाल
आरोपी टीवी कलाकार ने जिस लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी, इस रिवॉल्वर का लाइसेंस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से साल 2007 में जारी हुआ था। शस्त्र लाइसेंस ऑल इंडिया बताया जा रहा है। भूपेंद्र के शस्त्र लाइसेंस में कालागढ़ की नई कॉलोनी मकान नंबर ए 54 दर्शाया गया है। जबकि यह मकान सरकारी है और ताला लटका रहता है जोकि खंडहर में तब्दील हो रहा है। बताया गया कि इस कॉलोनी में बाढ़ प्रभावित लोग आकर रहने लगे थे। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब दर्शाए गए पते पर अब कोई रहता नहीं तो लाइसेंस का नवीनीकरण कैसे हुआ होगा। आरोपी बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कृषि फार्म में भी रहता था जबकि बढ़ापुर थाने में इसका लाइसेंस दर्ज नहीं है।

बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा में गोली चलाने वाले भूपेंद्र का फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड सीरिय

बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा में गोली चलाने वाले भूपेंद्र का फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड सीरिय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed