{"_id":"634d45c3b7ce9a1d447914e7","slug":"the-villagers-have-attacked-on-police-team-in-case-of-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: भूमि पर कब्जा करने गई टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया जमकर पथराव, पुलिस ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: भूमि पर कब्जा करने गई टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया जमकर पथराव, पुलिस ने भागकर बचाई जान
Mon, 17 Oct 2022 07:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:11 PM IST
सार
Bijnor News: भूमि पर कब्जा लेने गई टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों ने दौड़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Bijnor News: बिजनौर जनपद के नहटौर में एक भूमि पर कब्जे कराने गई राजस्व विभाग और पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इसके बाद भारी संख्या में आए ग्रामीणों ने पथराव करते हुए पुलिस को दौड़ा दिया। वहीं कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
नहटौर धामपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत बैरमनगर में राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ सोमवार को एक विवादित भूमि पर कब्जा कराने के लिए गई थी। जिसका ग्रामीणों ने उक्त भूमि ग्राम समाज की बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को रोकने के दौरान विवाद हो गया। पुलिस ने पहले लाठी फटकारते हुए ग्रामीणों को खदेड़ दिया। बाद में ग्रामीण बड़ी संख्या में आ गए और पुलिस से भीड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव व बोतले फेंकनी शुरू करते हुए दौड़ा दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बैरमनगर के खसरा नंबर 68 की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। उक्त भूमि के पूर्व में दो आदमियों को पट्टे आंवटित किए गए थे। राजस्व विभाग की टीम ने करीब एक माह पूर्व पैमाइश करते हुए पट्टों की भूमि को छोड़कर बाकी भूमि पर पंचायत घर बनने की अनुमति दे दी थी। पट्टे की भूमि धारकों ने बैनामा कर दिया था। जिस पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ सोमवार को बैनामा धारकों को कब्जा दिलाने के लिए गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
वहीं पहले तो मौके पर आ रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। उधर, ग्रामीणों के विरोध के चलते काम को रोक दिया गया। पुलिस के जाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बनाई गई नींव को उखाड़ दिया और ईंट उठाकर ले गए। वहीं फोटो खींच रहे कई युवकों के साथ भी मारपीट भी की गई। एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा