फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 17 Oct 2022 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Oct 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: car collided with the truck, five injured including the woman, couple died in the hospital
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नागल थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर एक कार की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि हाईवे पर एक ट्रक कट से टर्न ले रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार कार उससे जा टकराई। ट्रक से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए।



कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि मृतक मेरठ से सरधना के रहने वाले हैं। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Saharanpur: car collided with the truck, five injured including the woman, couple died in the hospital
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के थाना सरधना के मोहल्ला सुफियान निवासी अकबर क्रेटा गाड़ी से अपने परिजनों के साथ देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

Saharanpur: car collided with the truck, five injured including the woman, couple died in the hospital
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि करीब 11 बजे जैसे ही वह सिड़की पुलिस चौकी के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो हाईवे कट से एक ट्रक घूम रहा था कि कार की गति तेज होने के कारण वह ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: car collided with the truck, five injured including the woman, couple died in the hospital
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने हसरत (43) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अकबर (48) पुत्र वासीफ, लविश पुत्र अकबर, आरिफ पुत्र कल्लू व नूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंMurder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत

विज्ञापन
Saharanpur: car collided with the truck, five injured including the woman, couple died in the hospital
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया अभी तक घटना की कोई तहरीर थाने नहीं आई है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed