{"_id":"ada49f1fee4877db3402fd148b196a20","slug":"the-two-candidates-clashed-head-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के दो प्रत्याशी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के दो प्रत्याशी भिड़े
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर। ग्राम जमालपुर ढीकली में चुनावी रंजिश को लेकर निवर्तमान ग्राम प्रधान के पुत्र और पूर्व ग्राम प्रधान के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष की ओर से चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर ढीकली निवासी गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान रामकुमार सिंह का पुत्र नीलू प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा है। रविवार देर रात वह बढ़ापुर से घर जा रहा था।
पूर्व ग्राम प्रधान बलराम सिंह के घर के सामने से गुजरते समय नीलू और बलराम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। नीलू का आरोप है कि बलराम और उसके भाइयों ने उसको घर में बंधक बना लिया और मारपीट की।
विज्ञापन
जबकि दूसरे बलराम पक्ष का कहना है कि नीलू ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज की और हवाई फायर भी किया।
पुलिस ने नीलू की तहरीर पर बलराम, उसके भाई विनोद, उमेश और चचेरे भाई फूल सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है।
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्रपाल सिंह ने बताया कि मारपीट का यह मामला चुनावी रंजिश को लेकर हुआ है। उन्होंने घटनास्थल पर किसी भी पक्ष द्वारा हवाई फायर करने वाली बात को गलत बताया है।
वोट के लिए शराब पीने से मना करने पर हमला किया
मंडावर। वोट के लिए शराब पीने से मना करने पर प्रधान पद के प्रत्याशी के भतीजे ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। परिजनों को लाठी डंडों से जमकर पीटा।
जिसमें दो महिला समेत चार घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को दबोचने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक गांव रायपुर बेरीसाल में कृपाल सिंह प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। उसका भतीजा धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू रविवार शाम वीरेंद्र के घर पहुंचा। उसे अंग्रेजी शराब की बोतल देकर वोट मांगा।
वीरेंद्र ने शराब नहीं ली तो वह उससे भिड़ गया। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस बीच बोतल जमीन पर गिरकर टूट गई।
इस बात पर धर्मेंद्र आग बबूला हो गया और घर पहुंचा। परिजनों और समर्थकों के साथ लाठी-डंडे लेकर वीरेंद्र के घर पहुंचा और वीरेंद्र के परिजनों पर हमला कर दिया। जिसमें लल्लू की पत्नी भगीरथी, पुत्र धीरेंद्र, काले और काले की पत्नी विनीता घायल हो गईं।
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव में पहुंची तो हमलावर भाग खड़े हुए। वीरेंद्र की ओर से धर्मेंद्र, ग्राम प्रधान भूदेव के पुत्र शिवम, उज्ज्वल व मानव के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर, एसओ सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। इलाके में डरा धमकाकर किसी को वोट मांगने की इजाजत नहीं दी जाएगी।