फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The trumpet of the election Mahabharata from Vidur's land

विदुर की धरती से चुनाव के महाभारत का बजा बिगुल

Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The trumpet of the election Mahabharata from Vidur's land
विदुर की धरती से चुनावी महाभारत का बजा बिगुल
विज्ञापन

बिजनौर। विदुर की धरती से चुनावी महाभारत का बिगुल बज गया। जनविश्वास यात्रा की शुरुआत भी महात्मा विदुर की कर्मभूमि विदुर कुटी से की गई। 27 मिनट तक चले भाषण की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाभारत के प्रसंगों से कही। इतना ही नहीं गन्ना किसानों और किसानों को भी साधे।

उन्होंने कहा कि मैं बिजनौर की इस पवित्र धरती पर पहली बार आया हूं। महात्मा विदुर की नीतियों को मापदंड स्थापित करने वाली बताया। उनका भाषण सड़क, राजमार्ग, गन्ना, चीनी और तकनीक पर भी केंद्रित रहा। उधर, जनसभा को लेकर चाक चौबंद प्रबंध किए गए थे। डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी चांदपुर में डटे रहे। उधर, जनसभा स्थल पर भारी सुरक्षा बल के साथ-साथ ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed