फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tricolor journey will not take place in the district

जिले में नहीं निकलेगी तिरंगा यात्रा

Wed, 14 Aug 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The tricolor journey will not take place in the district
बिजनौर। शासन ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कहीं पर भी तिरंगा यात्रा नहीं निकलेगी। यात्रा निकालने की किसी ने कोशिश की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद सुरक्षा कारणों को देखते हुए तिरंगा यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। जिले में भी कई जगह तिरंगा यात्रा निकलती है। जिला मुख्यालय पर हिंदू संगठनों से जुड़े युवा डीएवी इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकालते हैं। तिरंगा यात्रा शहर के सभी मुख्य मार्गों से होकर निकलती है। इसके अलावा कई अन्य संगठन भी तिरंगा यात्रा निकालते हैं। शासन ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद एहतियात के तौर पर यह रोक लगाई गई है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले में तिरंगा यात्रा पर रोक लगा दी गई है। किसी को भी यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले की पुलिस को इस बारे में कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed