फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tribute to the great man

महान शख्सियत को किया नमन

Sun, 24 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The tribute to the great man
बिजनौर में ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 119वीं जयंती पर उनको नमन किया गया। नेताजी के आदर्शों को अपनाकर देशभक्ति की राह पर चलने का निर्णय लिया गया। वहीं धारूवाला में जयंती पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र जिला समन्वयक संजीव कुमार, लेखाकार नरेंद्र त्यागी, पंकज कुमार ने डीएम कंपाउंड के पास नेताजी की मूर्ति का माल्यार्पण की श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने नेताजी को सच्चा देशभक्त बताया। चमन सिंह, सुरेश, अनिल शर्मा, पुलकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सदस्यों ने भी नेताजी की मूर्ति का माल्यार्पण किया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश भटनागर ने कहा कि नेताजी ने देश की सर्वोच्च परीक्षा आईसीएस पास कर ठाठ बाट से नौकरी करने के बजाए अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया और अंग्रेजों से लोहा लिया। रितेश भटनागर, प्रदीप भटनागर, ओम सहाय भटनागर, बृजबिहारी सक्सेना, पंकज भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीपीएस में आजाद भारत नाम से नाटक का मंचन किया गया। शिक्षकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाईं। सौरभ राजवंशी, गोपाल त्यागी, सत्यभामा, सुनीता दीक्षित, हरभवनजीत कौर आदि मौजूद रहे।

 उधर, धारूवाला में किसान इंटर कॉलेज मंडावली में नेताजी की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापिका डा. सुनीति त्यागी, राजकुमार, सतेंद्र सिंह, विवेक डबास, पुष्पेंद्र कुमार, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर हल्दौर के डॉ. फकीरचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुभाष चंद्र बोस के चित्र के सम्मुख स्कूल के प्रधानाचार्य रोहिताश सिंह ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वास्तव में भारत मां के वीर सपूत आजादी के दीवाने नेताजी सुभाष चंद बोस जैसे नेताओं ने ही हमें आजादी दिलाई । आचार्य घसीटा सिंह, हेमराज सिंह, शीशपाल सिंह, राजकुमार,  नेहा राजपूत, वैशाली, राजीव आदि ने सुभाष चंद्र बोस को महान क्रांतिकारी बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

देश के सच्चे सपूत को किया याद
नजीबाबाद में तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा... नारा बुलंद करने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बालसदन मांटेसरी स्कूल में प्रबंधक डॉ. एसके जौहर की देखरेख में हुए कार्यक्रम में सेवाभारती मातृमंडल अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने तिरंगे की आन-बान-शान के प्रति बच्चों को जागरूक किया। राजेश्वरी कौशिक, मीरा मित्तल, जयप्रकाश जौली, प्रधानाचार्या किरनबाला की उपस्थिति में अर्शी, समीरा, दिया, दिव्यांशी, मोनिका, सलोनी ने देेशभक्ति गीत ,निदा-रिदा, इकरा ने समूहगान प्रस्तुत किया।
स्वतंत्र सुभाष संघ की ओर से लाला मग्घूशरण सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में स्थापित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर

पुष्पांजलि अर्पित की गई। संघ के अध्यक्ष प्रदीप डेजी के संचालन में हुए कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, अजय जौहरी, नीरज सिंघल, प्रधानाचार्य अशोक वर्मा, हर्षित गुप्ता, अर्जुन अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त कि ए । माहेश्वरी धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ता शोभित मित्तल, हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष जगदीशचंद्र जोशी, अभिषेक तड़ियाल, विकास कंडवाल, अंशुल कुमार, संजय सैनी ने सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।



निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा और साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य भूपाल शास्त्री की देखरेख में हुए कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज के संस्थापक को नमन किया गया। इसके अलावा नगर की विभिन्न शिक्षण ,सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed