{"_id":"6ac7f256475afa6e620b4e23","slug":"nhm-employees-staged-a-protest-after-their-demands-were-not-met-bijnor-news-c-27-1-bij1027-192380-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एनएचएम कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एनएचएम कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर दिया धरना
विज्ञापन
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी। संवाद
-सीएमओ कार्यालय में 10 अक्तूबर तक कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा
-जिले में स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के 1145 कर्मचारी कर रहे हैं कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने समान कार्य समान वेतन सहित अन्य प्रमुख मांगें उठाईं। कर्मचारियों का 10 अक्तूबर तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद कर्मचारी जिले से 12 अक्तूबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
बिजनौर में एनएचएम के तहत करीब 1145 कर्मचारी कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल चौधरी ने कहा कि सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में एनएचएम कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में एनएचएम के तहत 18 वर्षों से अधिक समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में नियमित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन एवं वर्तमान वेतन वृद्धि की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिलाई जाए। साथ ही महंगाई भत्ता, ईपीएफ की प्रभावी सुविधा देने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति बहाल करने करने की मांग की। वहीं, किसी संविदा कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक संकट से बचाने के लिए परिवार के पात्र सदस्य को विभाग में उसके योग्यता के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इसके अलावा आउटसोर्स कार्मिकों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन करने, नियमित पदों की भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों को कम से कम 25 सीट का कोटा निर्धारण करने की मांग की। उन्होंने यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को सौंपा। इस मौके पर डाॅ. श्वेता, डाॅ. निधि, डाॅ. कल्पना, डाॅ. शहला, डाॅ. अर्शी, रेशु, गगन शर्मा, आफरीन, मोनिका, दीपक, राशिद, डाॅ. समीर, रोबिन सिंह, संजय कुमार, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।