{"_id":"cc2ee470c42ec6a02c835099ed0e90b0","slug":"the-trial-hundred-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की टीम के लिए नेहरू स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी टीम के लिए स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल के लिए 100 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया।
खिलाड़ियों का ट्रायल मंगलवार को लिया और शेष का ट्रायल बुधवार को लिया जाएगा। जिला स्तरीय टीम में दस खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
इसके बाद ये खिलाड़ी दस दिसंबर को मुरादाबाद में मंडलीय टीम के लिए ट्रायल देंगे। मंडल स्तर पर चयनित टीम 15,16 और 17 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम बिजनौर में होने वाली प्रांतीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। ट्रायल में कबड्डी कोच पुष्पेंद्र कुमार, धर्मदेव भाटी, खड़ग सिंह, अशोक त्यागी, पुलक आदि उपस्थित रहे।