फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The three roofs in the blaze were on fire

भनौटी में तीन छप्परों में आग लगी

Thu, 30 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
शेरकोट में गांव भनौटी में बृहस्पतिवार तीन घरों में आग लगने से करीब दो लाख का सामान जल गया। गांववालों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

  दमकल विभाग को सूचना देने के बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। उधर रेहड़ के गांव कल्लूवाला में बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लगने से कई किसानों का फसल जलकर नष्ट हो गई। हालांकि अभी तक आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
शेरकोट के गांव भनौटी निवासी लोगों ने बताया कि जब गांव के लोग दोपहर जंगल में काम पर थे तो शाम को करीब पांच बजे के करीब गांव के ऋषिपाल सिंह के छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग ने पास के रूपराज सिंह और भूप सिंह के मकान की छत पर सूखने को पड़ी मसूर, लाहा की फसल में आग लग गई। दोनों ने छत पर पशु चारे के रूप में पुआल भी रख रखा था। आग लगने से घर में रखा सब सामान जल कर नष्ट हो गया। ऋषिपाल के घर में रखे पांच हजार की नकदी भी जल गई। लोगों ने पशु शालाओं में बंधे पशुओं को खोल उनकी जान बचाई। आरोप है कि आग पर काबू पाने को फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, पर दमकल के गांव में न पहुंचने से गांववासियों में असंतोष है। बकौल ग्रामीण बड़ी मुश्किल से आग पर दो घंटे में काबू पाया गया।
विज्ञापन

उधर, रेहड़ के गांव कल्लूवाला के किरण शर्मा ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह तारों  के टकराने से निकली चिंगारी से उसके गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित ने विद्युत निगम से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed