फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The temperature is fluctuating in the district

Bijnor News: जिले में घट-बढ़ रहा तापमान, सता रही गर्मी

Mon, 29 Apr 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The temperature is fluctuating in the district
बिजनौर। जिले में तापमान में रोजाना बदलाव हो रहा है। कभी तापमान बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। मगर गर्मी का सितम बरकरार है। गर्मी लोगों को खूब सता रही है। गर्म हवा चलने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक लू चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन


जिले में अप्रैल के आखिरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी लोगों को सताने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों का पसीना छूट रहा है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप लोगों की त्वचा झुलसा रही है। बिना पंखे, कूलर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना जता रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में बढ़ाेतरी होगी। लू भी चलेगी। जिसके चलते लोग गर्मी से स्वयं का बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed