फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The temperature dropped by 5.6 degrees due to rain in the district.

Bijnor News: जिले में बारिश से 5.6 डिग्री तापमान लुढ़का

Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by 5.6 degrees due to rain in the district.
बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी। दिनभर रुक-रुक कर दो से तीन बार बारिश हुई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बारिश से किसानों के चेहरे खिले। बारिश से गन्ना और पशुचारा फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

नगीना वेधशाला के अनुसार जिले में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री सेल्सियस घटकर 24.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से दिनभर मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा और लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिली। शाम को भी आसमान में बादल छाने लगे थे और ठंडी हवा चलने लगी। वहीं बारिश व ठंडी हवा से बिजली की मांग में कमी आई है। ट्रांसफार्मरों व बिजलीघरों का लोड छह एंपीयर कम हो गया है। ट्रिपिंग आदि की समस्या से राहत मिली। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि बारिश से कुछ नुकसान नहीं है। ऐसी गर्मी से बारिश से गर्मी व फसलों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


-खेतों में नमी बढ़ने से फसल की बेहतर होगी बढ़वार
बारिश का असर जनजीवन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र पर भी सकारात्मक माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्षा से गन्ना फसल को काफी लाभ मिलेगा। खेतों में नमी बढ़ने से फसल की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कुछ समय के लिए कम हो जाएगी। इसके अलावा जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पशुचारे की बुवाई के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। किसान अब हरे चारे की फसलों की बुवाई शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आगे भी मौसम नरम रहने की उम्मीद
नगीना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज नरम बने रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed