फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team inspected the pediatric department of the medical college for MD seats.

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग में एमडी सीट के लिए टीम ने किया निरीक्षण

Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The team inspected the pediatric department of the medical college for MD seats.
बिजनौर। महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के बाल रोग विभाग में एमडी पाठ्यक्रम शुरू होने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके लिए शुक्रवार को एनएमसी टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बाल रोग विभाग में एमडी की पांच सीट शुरू करने के लिए एनएमसी में आवेदन किया था। इसी चरण में शुक्रवार को एनएमसी टीम सदस्य डॉ. पी अनील कुमार ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक माहौल का मूल्यांकन किया। उन्होंने बाल रोग वार्ड, एनआईसीयू, पीआईसीयू, चाइल्ड केयर यूनिट, पैथोलॉजी लैब, रेडियोलॉजी विभाग, एनआरसी, ओपीडी एवं टीकाकरण, एसएनसीयू यूनिट का निरीक्षण कर व्यवस्था परखीं। निरीक्षण के अंत में एनएमसी टीम कॉलेज व अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं से संतुष्ट नज़र आई। स्वीकृति मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग की सेवाओं में सुधार होगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को एनेस्थीसिया विभाग में एमडी सीट के लिए एनएमसी टीम निरीक्षण कर चुकी है। इस मौके पर बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील मलिक, डॉ. अल्पा राठी, डॉ. परवीन, डॉ. अर्चित, डॉ. दिनेश गोस्वामी, डॉ. अमरदीप, डॉ. विदित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग में एमडी सीट की अनुमति मिलने से बिजनौर की जनता को लाभ मिलेगा। साथ ही चिकित्सा अनुसंधान को भी एक नई दिशा और बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण में एनएमसी टीम सदस्य संतुष्ट नजर आए। ....डॉ. ललिता चौधरी, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed