फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team inspected 125 hotels and restaurants and sent 81 samples for testing.

Bijnor News: टीम ने 125 होटल-ढाबों का निरीक्षण कर जांच को भेजे 81 नमूने

Thu, 06 Aug 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The team inspected 125 hotels and restaurants and sent 81 samples for testing.
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कांवड़ मार्गो पर 125 होटल, ढाबों का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण 81 खाद्य पदार्थो के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे। बुधवार को भी टीम ने नौ नमूने संग्रहित किए। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि रामा इंडस्ट्रीज से गेहूं का आटा, परमार्थ इंडस्ट्रीज से गेहूं का आटा, मैदा, उपमन्यू फ्लोर मिल्स महमूदपुर दारानगर से गेहूं का आटा व सूजी का नमूना लिया गया। इसके अलावा सत्यभोग आटा इस्लामनगर नूरपुर, मह फ्लोर मिल्स फीना, वसीम आटा चक्की बिजनौर, शाहिद आटा चक्की आंबेडकर रोड नगीना से गेहूं के आटे का नमूना लिया गया। टीम ने सभी होटल एवं ढाबा संचालकों को प्रतिष्ठानों के बाहर दाम सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने, भोजन, चाय, दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कुट्टू के आटे, खोया एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और ताजगी बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed