फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The system became ill due to increase in patients, the bottle was carried by lying on a stretcher

Bijnor News: मरीज बढ़ने से बीमार हुई व्यवस्था, स्ट्रेचर पर लिटाकर चढ़ाई बोतल

Fri, 06 Oct 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The system became ill due to increase in patients, the bottle was carried by lying on a stretcher
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में इमरजेंसी में वार्ड फुल होने स्ट्रेचर पर मरीजों की बोतल।
- मेडिकल अस्पताल में वार्ड से लेकर इमरजेंसी तक सभी बेड फुल
विज्ञापन

- एक बेड दो-दो मरीजों का एक साथ लिटाकर इलाज किया जा रहा
- डेंगू के मरीजों की भी बढ़ रही संख्या, 58 में हाे चुकी है पुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बुखार के मरीज बढ़ने से खुद मेडिकल अस्पताल की व्यवस्था बीमार हो गई है। इस अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वार्ड फुल होने से मरीजों को इमरजेंसी में स्ट्रेचर में लेटाकर बोतल बढ़ाई जा रही है। इमरजेंसी में बेड फुल हैं। काफी इंतजार करने के बाद मरीजों बेड मिल रहा है। मरीजों की संख्या अधिक होने से स्थिति असामान्य हो रही है।

जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक में मरीजों की काफी भीड़ है। बेड खाली नहीं होने से मरीजों को कुर्सी पर बैठाकर या फिर स्ट्रेचर, बेंच पर लिटाकर बोतल चढ़ाई जा रही है। मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 25 बेड की व्यवस्था है। सभी बेड फुल हैं। मरीज अधिक होने पर एक बेड पर दो-दो मरीजों का एक साथ लिटाकर इलाज किया जा रहा है। मेडिकल अस्पताल में शुक्रवार को बुखार के करीब 39 मरीज भर्ती रहे। वहीं, डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़कर 58 हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल में 90 मरीज बुखार के पहुंचे
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सा डॉ. आरएस वर्मा का कहना है कि शुक्रवार को ओपीडी में बुखार के करीब 90 मरीज तक पहुंचे। इनमें बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। तबीयत ठीक होने पर ज्यादातर मरीजों को दवाई देकर भेज दिया गया। स्थिति खराब होने पर करीब 15 मरीजों को भर्ती किया गया। सभी मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार के मरीज अधिक बढ़ने से अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण है। मगर, स्थिति नियंत्रण में है। हमारी तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि ज्यादातर मरीजों अस्पताल में ही इलाज हो सके। अस्पताल में बुखार से संबंधित सभी दवाइयां सहित सामान उपलब्ध है। - डॉॅ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed