फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The strike of sanitation workers ended on the third day and a memorandum was submitted.

Bijnor News: तीसरे दिन समाप्त हुआ सफाई कर्मचारियों का धरना, सौंपा ज्ञापन

Fri, 12 Jun 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The strike of sanitation workers ended on the third day and a memorandum was submitted.
नहटौर। नगर पालिका परिषद परिसर में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का चल रहा धरना तीसरे दिन वृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आवाज बुलंद की और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन

धरने के तीसरे दिन राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पारचा नगर पालिका परिसर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए कई बार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस पर विशाल पारचा ने अधिशासी अधिकारी ओम गिरी से वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों की मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ज्ञापन में उठाईं ये प्रमुख मांगें

ज्ञापन में स्थायी, संविदा और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की सूची तथा वेतन विवरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने रविवार के अवकाश के दिन कराए गए कार्य का भुगतान, आउटसोर्स कर्मचारियों को 30 दिन का वेतन तथा पीएफ कटौती की जांच कर बकाया राशि दिलाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा गर्मी और सर्दी की वर्दी उपलब्ध कराने, बढ़ते नगर क्षेत्र और आबादी को देखते हुए 50 अतिरिक्त आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति करने तथा वेतन संबंधी असमानता दूर करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है। कर्मचारियों ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से उनकी कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed