{"_id":"62192646d9ff185543683705","slug":"the-soldier-beat-up-the-bku-worker-the-workers-got-furious-bijnor-news-mrt5783669177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने भाकियू कार्यकर्ता को पीटा, कार्यकर्ता भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने भाकियू कार्यकर्ता को पीटा, कार्यकर्ता भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही ने भाकियू कार्यकर्ता को पीटा, कार्यकर्ता भड़के
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने एसपी ऑफिस जाकर एक सिपाही पर कोतवाली देहात में भाकियू कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगाया। कार्रवाई न होने पर शनिवार से नगीना सीओ ऑफिस का अनिश्चितकालीन घेराव करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की गन्ना समिति में पंचायत चल रही थी कि एक भाकियू कार्यकर्ता को उसके बच्चे को स्कूल से लाते हुए कोतवाली देहात में नजीबाबाद चौक पर पुलिस कर्मी ने गाड़ी की खिड़की खोलते ही लात घूंसों से पीटा। पंचायत के बाद भाकियू कार्यकर्ता जलूस की शक्ल में एसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान एसपी भ्रमण पर निकले हुए थे। भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने फोन पर एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। इस मौके पर भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिला अध्यक्ष सरदार वरिंदर बाठ, युवा जिला महासचिव ललित तेलीपुरिया, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल, डॉ. चौधरी विजय सिंह, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, पंकज सहरावत, गजेंद्र टिकैत, कविराज सिंह, सुधांशु चौधरी, अशोक कुमार, रवि शेखर तोमर, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।