फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The situation is getting serious, the pedestrians are searching for the road in the potholes

Bijnor News: हालात हो रहे गंभीर, गड्ढों में सड़क ढूंढकर चल रहे राहगीर

Tue, 13 Jun 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The situation is getting serious, the pedestrians are searching for the road in the potholes
खस्ताहाल हुआ चांदपुर बास्टा मार्ग।
- गड्ढों से भरा चांदपुर-बास्टा मार्ग हादसों को दे रहा दावत
विज्ञापन

- करीब 40 गांवों के लोगों का लगा रहता है आवागमन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। गड्ढों से भरे चांदपुर-बास्टा मार्ग पर राहगीरों को गड्ढों में सड़क ढूंढकर सफर करना पड़ रहा है। इस रोड पर गांववासी व वाहन चालक जोखिम उठाकर सफर कर रहे हैं। गड्ढों में दो पहिया वाहन के पहिए गिरने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग से किसान अपने उत्पादनों को लेकर मंडी समिति भी पहुंचते हैं।
बास्टा क्षेत्र के गांव त्रिपुरी, हैजरपुर, रूपपुर, अकौँधा, पृथ्वीपुर, लुहारपुरा, कौशल्या, बास्टा, मानपुर, अंथाई आदि करीब चालीस से अधिक गावों के लोग प्रतिदिन इस मार्ग पर जोखिम उठाकर आवागमन करते हैं। सड़क की मरम्मत के लिए इस मार्ग से चांदपुर आने वाले अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस पर ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


चांदपुर निवासी महेश चंद्र त्यागी का कहना है कि सड़क की हालत ऐसी है कि आने जाने में हादसा होने का खतरा बना रहता है। ब्लाॅक जलीलपुर की भूतपूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुरेंद्र कौर का कहना है कि सड़क को नई तरह से चौड़ीकरण के साथ शीघ्र बनाया जाना चाहिए। गांव कौशल्या निवासी हरिश्वर सिंह एडवोकेट का कहना है कि सड़क की हालत बहुत ही खराब है। बास्टा क्षेत्र के गांव बीबीपुरा निवासी आरिफ हुसैन, गांव अहरौला निवासी मकेश कुमार का कहना है कि खस्ताहाल सड़क के चलते सड़क पर चलते हुए डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed